भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ये हैं 5 सुपरफूड, जो इम्‍यून‍िटी को कर देंगे इतना मजबूत, सर...


Last Updated:

H1N1 इन्फ्लूएंजा वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. द‍िल्‍ली में ही इसके 1700 से ज्‍यादा मामले सामने आ चुके हैं. वहीं पूरे देश में माइल्‍ड लक्षणों के साथ मौसमी इन्‍फ्लूएंजा लोगों को बीमार कर रहा है. इससे बचने के ल‍िए डॉक्‍टर कोव‍िड अनुरूप व्‍यवहार ही अपनाने की सलाह दे रहे हैं, हालांक‍ि इससे बचने के ल‍िए इम्‍यून‍िटी को भी मजबूत करने जरूरत है. इससे लड़ने के लिए 5 सुपरफूड्स कौन से हैं, आइए इस स्‍टोरी में जानते हैं…

भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अक्सर मौसमी वायरस जब तब कहर बरपाते हैं. थोड़ी सी इम्यूनिटी कमजोर पड़ी और वायरस तुरंत अपनी गिरफ्त में ले लेता है. इस बार दिल्ली सहित पूरे देश में मौसमी फ्लू यानि H1N1 इन्फ्लूएंजा वायरस का असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली में इसके 1777 केस भी सामने आ चुके हैं, ऐसे में जरूरी है कि एहतियात बरतने पर जोर दिया जाए.

जब भी किसी वायरस या बीमारी से बचाव की बात आती है तो सबसे पहले बात खान-पान की होती है, क्योंकि बाहर के व्यवहार में आप बचाव तो कर सकते हैं, लेकिन शरीर के अंदर भी तो इम्यूनिटी को मजबूत करना होगा, ताकि आपके अंदर की रोग प्रतिरोधक क्षमता इन रोगों से लड़ सके. तो इम्यूनिटी को बेहतर करने का सबसे अच्छा उपाय है कि उस भोजन को खाया जाए, जिसमें पोषण तत्व हों जो इम्यूनिटी को मजबूत कर सकें. आइए जानते हैं उन 5 सुपर फूड के बारे में…

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ से जुड़े कई अध्ययन बताते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट करते हैं. ये विटामिन C, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोबायोटिक्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं. ये रेस्पिरेटरी वायरल इंफेक्शन (जैसे H1N1) के खिलाफ भी शरीर को फौलाद बनाने में मदद करते हैं. हालांकि ये ध्यान रखें कि ये दवा नहीं हैं, बल्कि संतुलित आहार का हिस्सा हैं.(फाइल फोटो)

Add News18 as
Preferred Source on Google

खट्टे फल – किसी भी वायरल इन्फेक्शन से लड़ने के लिए विटामिन सी की जरूरत होती है, इसके लिए संतरा, नींबू, आंवला, कीवी आदि विटामिन C से भरपूर ये फल खाना फायदेमंद होता है. ये सफेद रक्त कोशिकाओं के कामकाज को बेहतर बनाते हैं और ऊपरी श्वसन पथ के संक्रमण की अवधि और गंभीरता को भी कम करने में मदद करते हैं. कई रिसर्च में विटामिन C को रेस्पिरेटरी इंफेक्शन से लड़ने में कारगर पाया गया है. लिहाजा रोजाना एक संतरा या आंवला का सेवन फायदेमंद है.

लहसुन- लहसुन को भी सुपरफूड माना गया है. इसमें एलिसिन नामक यौगिक होता है, जिसमें एंटीवायरल गुण होते हैं. आयुर्वेद में लहसुन को काफी बेहतर माना गया है और कई बार काढ़े में इसके इस्तेमाल की सलाह दी जाती है. कई स्टडीज में यह इन्फ्लूएंजा ए H1N1 सहित अन्य वायरस के खिलाफ कारगर मिला है. यह इम्यून सेल्स को सक्रिय करने और वायरस का प्रवेश और बढ़ावा रोकने में मदद कर सकता है. कच्चा या हल्का कुचला हुआ लहसुन खाना बेहतर माना जाता है.

अदरक- आयुर्वेद में अदरक को सुपर औषधि माना गया है, जबकि यह सुपर फूड भी है. इसमें जिंजेरॉल और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो फेफड़ों में सूजन कम करते हैं और रेस्पिरेटरी सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही सपोर्ट करते हैं. अक्सर रेस्पिरेटरी संबंधी बीमारियों जैसे खांसी आदि में भी यह फायदेमंद होता है. रिसर्च में इसे एंटी-इंफ्लेमेटरी और इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में देखा गया है. अदरक की चाय या ताजा अदरक का सेवन गले की खराश और खांसी में राहत दे सकता है.

दही एक प्रोबायोट‍िक है. इसमें अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो आंतों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. आमतौर पर हमारा इम्यून सिस्टम का बड़ा हिस्सा आंतों में होता है. ऐसे में रोजाना दही खाना डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रूप से रेस्पिरेटरी वायरस के खिलाफ कवच का काम करता है और इम्यून रिस्पॉन्स को बेहतर बनाता है. बच्चे हों या बड़े रोजाना प्लेन दही (बिना चीनी वाला) लेना काफी लाभदायक होता है.

हल्दी को भारतीय रसोई का सुपर मसाला तो कहते ही हैं, वजह हैं इसमें पाए जाने वाले गुण. हल्दी में कर्क्यूमिन होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और संभावित एंटीवायरल गुण हैं. लैब अध्ययनों में कर्क्यूमिन इन्फ्लूएंजा वायरसों के खिलाफ अच्छा काम करता है. काली मिर्च के साथ हल्दी वाला दूध या इसे खाने में इस्तेमाल करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. इसलिए इसे भोजना में रोजाना इस्तेमाल करना फायदेमंद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top