बोकारो | जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग सेवाओं को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला आयुष विभाग की ओर से योग शिक्षकों का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हुआ। सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के सभी 38 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत योग शिक्षक शामिल हो रहे हैं।
Source link