भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चक्रवाती तूफान का असर: दो दिनों की बारिश ने किसानों की बढ़ाई...



भास्कर न्यूज | डंडई चक्रवाती तूफान का असर अब देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के कारण खेतों में पानी भरने लगा है, जिससे कटाई कर खेतों में रखी गई धान की फसल बर्बाद होने लगी है। जिन किसानों ने धान की कटाई कर फसल को खेतों में ही रखा था, उनके सामने अब उपज को सुरक्षित बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इन दिनों धान की कटाई का काम चल रहा था। इस वर्ष कई किसानों के खेतों में धान की अच्छी उपज हुई थी। किसान बेहतर उत्पादन की उम्मीद के साथ फसल की कटाई में जुटे थे। लेकिन अचानक मौसम के बदले मिजाज और चक्रवाती तूफान के प्रभाव से हो रही बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। कटाई के बाद खेतों में रखी धान की फसल और क्यारियों में पानी भरने से फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है। प्रखंड के किसानों ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस वर्ष धान की फसल अच्छी हुई थी। उन्हें उम्मीद थी कि मेहनत के अनुरूप बेहतर पैदावार मिलेगी और खेती में लगी लागत की भरपाई हो सकेगी, लेकिन पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने उनकी उम्मीदों को झटका दिया है। किसानों का कहना है कि कटाई की गई धान की फसल खेतों में पड़ी है और बारिश का पानी भरने से उसके सड़ने तथा गुणवत्ता खराब होने का डर सता रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top