भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रनिंग रूम इंचार्ज का क्षत-विक्षत शव मिला:कोडरमा रेलवे स्टेशन के पासट्रेन से...




धनबाद-गया रेलखंड पर कोडरमा रेलवे स्टेशन के ईस्ट केबिन के पास एक क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोडरमा जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और देखा कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था। मृतक का सिर, धड़ और हाथ-पैर अलग-अलग स्थानों पर बिखरे हुए थे। जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए शव को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया और आगे की कार्रवाई शुरू की। शुरुआती जांच में मामला ट्रेन से कटने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जींस और आई-कार्ड से हुई पहचान इसी बीच कोडरमा स्टेशन के लोको रनिंग रूम के कर्मचारी अपने इंचार्ज बी. चंपईया की तलाश कर रहे थे। उन्हें जब शव मिलने की जानकारी मिली, तो वे जीआरपी थाना पहुंचे। वहां शव की पहचान मृतक के पहने हुए जींस पैंट और जेब से मिले आई-कार्ड के आधार पर बी. चंपईया के रूप में की गई। बताया गया कि वे पिछले एक वर्ष से कोडरमा लोको रनिंग रूम के इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। ट्रैक पार करते समय हादसे की आशंका लोको स्टाफ के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि बी. चंपईया सुबह के समय ब्रश करने के दौरान रेलवे ट्रैक पार कर रहे होंगे, तभी किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गए। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।इधर, सहकर्मियों ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले एक अधिकारी के साथ उनका विवाद हुआ था, जिसके बाद से वे मानसिक रूप से तनाव में थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top