भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची की किरण ने खड़ा किया ‘जयपुरी कलेक्शन’ ब्रांड, 60 की उम्र...


Last Updated:

Success Story: जहां लोग नौकरी से रिटायर होने के बाद आराम करते हैं. वहीं, झारखंड की राजधानी रांची की किरण 60 -65 की उम्र में अपना साड़ी का ब्रांड खड़ी कर दी हैं, जिनका नाम जयपुरी कलेक्शन है. इसके तहत वह खास तौर पर सिर्फ और सिर्फ जयपुर के जो फेमस डिजाइंस और फैब्रिक होते हैं, उनसे रिलेटेड साड़ी बनवाने का काम करती है. आइये जानते हैं उनके बारे में.

किरण के कारीगर इनको साड़ी बना कर देते हैं और इनकी सभी साड़ी डिजाइंस काफी यूनिक होते हैं. 40 साल की उम्र में इन्होंने काम करना शुरू किया और आज आलम यह है की सालाना कमाई 14 लाख के ऊपर है. किरण ने लोकल 18 को बताया 20-25 साल पहले उन्होंने काम शुरू किया था. तब नहीं पता था कि उनका बिजनेस इस लेवल तक पहुंच जाएगा. आज उनके पास 20 से 25 लोग काम करते हैं.

किरण बताती हैं कि उनके पास आपको जयपुर कलेक्शन के साड़ी से लेकर घाटचोला लहंगा, सलवार सूट और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा. खासतौर पर दोजा सिल्क साड़ी जिस पर गोल्डन कलर से पूरा का पूरा फैब्रिक बनाया गया. दिखने में लगेगा जैसे कि पल्लू सोने का है. इस तरह की साड़ी खासकर दुल्हन पसंद करती हैं. इन साड़ियों की कीमत 5000-8000 तक होती है.

इसके अलावा आपको उनके पास कई प्रकार के सलवार सूट वह भी जयपुरी सिल्क में देखने को मिलेगा. इसमें बंदेज़ डिजाइन सबसे हिट होता है. एक बार कस्टमर ले जाते हैं तो बार-बार लेते हैं. वह इसलिए क्योंकि हमारे स्टिचिंग की क्वालिटी बड़े-बड़े ब्रांड को टक्कर देती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

स्टिचिंग और फैब्रिक यह दो चीजों पर उन्होंने अपना कमांड करके रखा है. यही कारण है कि आज पूरे देश में 5000 से अधिक उनके पेटेंट कस्टमर है. किरण बताती हैं मेरे बच्चे बड़े हो गये हैं. सबसे अच्छी बात यह क्या आज बच्चे भी कमा रहे है और वह बच्चों से भी ज्यादा कमा रही हैं.

किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है, किसी से एक रुपए मांगने की जरूरत नहीं है. बल्कि, पर्व और त्योहार पर वह खुद बच्चों को गिफ्ट देकर आती हैं और इस बात का उन्हें बड़ा फक्र महसूस होता है कि इस उम्र में भी वह बॉस हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top