भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची की प्रीति ने साड़ी के बिजनेस में पुरुषों को छोड़ा पीछे!...


Last Updated:

रांची की प्रीति ने साड़ियों का अनोखा बिजनेस शुरू किया है. उनके पास मात्र ₹350 से साड़ियों का कलेक्शन उपलब्ध है. वे खुद फैब्रिक लाकर साड़ियां तैयार कराती हैं. इस काम से 10 महिलाओं को रोजगार मिला है. अब उनके प्रोडक्ट की सप्लाई पूरे भारत में हो रही है.

ख़बरें फटाफट

रांची: सफलता हासिल करने के लिए बड़ी डिग्री की नहीं, बल्कि हिम्मत और हौसले की जरूरत होती है. इस बात को सच कर दिखाया है रांची की रहने वाली प्रीति ने. प्रीति साड़ियों का बिजनेस करती हैं. उनके इस अनोखे बिजनेस मॉडल के सामने बड़े-बड़े ब्रांड भी फेल साबित हो रहे हैं.

350 रुपये में मिलती है क्वालिटी वाली साड़ी
प्रीति का साड़ी का बिजनेस दूसरों से काफी अलग है. उनके यहां साड़ियों के दाम बिल्कुल तय हैं. उनके पास महज 350 रुपये में एक से बढ़कर एक बेहतरीन साड़ी मिलती है. उनके कलेक्शन में सबसे महंगी साड़ी सिर्फ 700 रुपये की है. इतने कम दाम होने के कारण हर वर्ग की महिलाएं उनकी ग्राहक हैं.

प्रीति बताती हैं कि उन्होंने रेट एकदम फिक्स करके रखा है. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि लोअर मिडिल क्लास से लेकर मिडिल क्लास परिवार की महिलाएं आसानी से अच्छी क्वालिटी की साड़ी खरीद सकें. वे खुद बाजार से फैब्रिक (कपड़ा) खरीदकर लाती हैं। साड़ियां तैयार करने के बाद वे इसे सीधे ग्राहकों को बेचती हैं. बीच में कोई बिचौलिया या दलाल नहीं होता है. यही वजह है कि वे इतने कम दाम में अच्छी साड़ी उपलब्ध करा पाती हैं.

10 महिलाओं को मिला रोजगार
प्रीति अपने साथ-साथ दूसरी महिलाओं को भी मजबूत बना रही हैं. उनके साथ 10 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो साड़ियां तैयार करने में मदद करती हैं. ये महिलाएं हर महीने 12,000 रुपये तक कमा लेती हैं. आज वे अपने दम पर अपने घर का खर्च चला रही हैं और आत्मनिर्भर बन चुकी हैं. प्रीति के लिए यह सिर्फ एक बिजनेस नहीं है, बल्कि महिलाओं की एक ऐसी टीम है जो एक-दूसरे को आगे बढ़ा रही है.

घर से शुरू हुआ सफर, अब पैन इंडिया डिलीवरी
प्रीति ने इस काम की शुरुआत अपने घर के एक छोटे से कमरे से की थी. आज उनका खुद का एक बड़ा गोदाम है. जहां सारा सामान स्टॉक रहता है. उनके पास से पूरे देश (पैन इंडिया) में साड़ियों की डिलीवरी की जाती है.

प्रीति का मानना है कि शादी होने या उम्र बीत जाने के बाद भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए. अगर आपमें लगन है, तो जिस काम में रुचि हो उसी से छोटे स्तर पर शुरुआत करें. ईमानदारी से काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top