भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जूनियर एशिया कप हॉकी:भारतीय टीम में झारखंड की 3 बेटियां पार्वती, रोशनी...




हॉकी इंडिया ने एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप-2026 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों पार्वती टोपनो (डिफेंडर), रोशनी आइंद (मिडफील्डर) और विनिमा धान को जगह मिली है। तीनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर टीम में स्थान बनाया है। एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप का आयोजन 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में होगा, जिसमें एशिया की शीर्ष जूनियर टीमें हिस्सा लेंगी। इसे युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य में सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाने का अहम अवसर माना जा रहा है। तीन खिलाड़ियों के चयन पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि झारखंड की बेटियां अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top