![]()
रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले रांची के युवा कलाकार पुलकित राज अब बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। वर्ष 2023 में मुंबई पहुंचे पुलकित अब अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म ‘बंदर’ में बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वे टीवीएफ की वेब सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ और केके मेनन के साथ एक आगामी फिल्म में भी दिखाई देंगे। पुलकित का कहना है कि रंगमंच से मिली सीख आज उनके अभिनय करियर की सबसे बड़ी ताकत है। मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले पुलकित वर्ष 2010 में परिवार के साथ रांची आए। उन्होंने मारवाड़ी कॉलेज का दो वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया और युवा रंगमंच से जुड़कर कई नाटकों में अभिनय किया। उन्होंने एनएसडी की दो कार्यशालाओं में भी भाग लिया। वह रांची विश्वविद्यालय के परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स विभाग के प्रथम बैच के छात्र रहे और नाटक में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।
Source link