भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, जमशेदपुर… झारखंड के कई जिलों में गरज -चमक के साथ बरसेंगे...


Last Updated:

Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में मौसम का उलटफेर जारी है. कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है. आईएमडी के अनुसार झारखंड में 3 से 7 मई तक रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, पलामू समेत पश्चिमी जिलों में गर्मी और हीटवेव का कहर जारी है.

ख़बरें फटाफट

 रांची, जमशेदपुर... झारखंड के कई जिलों में गरज -चमक के साथ बरसेंगे बादलZoom

झारखंड में कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है ( एआई फोटो )

रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है. जहां भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में हल्की-मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का दौर जारी है. IMD के अनुसार आज झारखंड के अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं, खासतौर पर झारखंड के पूर्वी और मध्य जिलों रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, गिरिडीह और देवघर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा पश्चिमी जिलों जैसे पलामू, गढ़वा और चतरा में बारिश की कोई संभावना नहीं होगी. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट

जानें झारखंड में कहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 3 से 7 मई के बीच झारखंड के कई जिलों में लगातार मौसम सक्रिय रहेगा. आज केवल पश्चिमी जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों में बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद अगले दिनों में मामूली गिरावट आने की संभावना है.

शहरों का तापमान और AQI

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
रांची 33.6/19 100
पलामू 35/22.1°C 130
जमशेदपुर 35/23 150
हजारीबाग 32/20 140

सबसे अधिक और कम तापमान वाले जिले

आज अगर हम तापमान की बात करें तो झारखंड में गर्मी और राहत दोनों का असर देखने को मिलने वाला है. आज पलामू जिला सबसे गर्म रहने वाला है. यहां का अधिकतम तापमान 40°C तक पहुंच सकता है. वहीं, गिरिडीह, रामगढ़ और देवघर में तापमान 38-39°C के आसपास रहने का अनुमान है. जबकि दूसरी ओर, रांची और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 32-34°C और न्यूनतम 22-23°C रह सकता है. जबकि दक्षिण-पश्चिमी जिलों में न्यूनतम तापमान 20-2°C के आसपास रहने की संभावना है.

झारखंड में बीते दिन शनिवार को कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. जहां आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार को छोड़कर अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी पड़ी है. इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा पलामू, रामगढ़, गिरिडीह जिलों में तेज धूप की वजह से तापमान 38-40°C रह सकता है. इस तापमान की वजह से इन जिलों में हीटवेव जैसी स्थिति बनी रही.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top