भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची-डाल्टनगंज वाया लोहरदगा रूट से मेमू ट्रेन चलाने की तैयारी:रांची रेलमंडल ने...




यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल ने रांची से लोहरदगा होकर डाल्टनगंज तक नई मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजा है। यह मेमू ट्रेन अप-डाउन शटल पैटर्न पर चलेगी। ट्रेन शाम करीब 6.30 बजे रांची से डाल्टनगंज के लिए रवाना होगी और सुबह रांची लौटेगी। इससे नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। फिलहाल प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय में अनुमोदन के लिए लंबित है। रांची रेल मंडल ने प्रारंभिक तैयारी पूरी कर ली है। 12 कोच वाले मेमू रेक की व्यवस्था कर ली गई है। इसमें करीब 1000 यात्री बैठकर और लगभग 2500 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार, अगले महीने तक धनबाद रेल डिवीजन से भी प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने की संभावना है। ये है रूट : पिस्का, नगड़ी, टांगरबसली, लोहरदगा, टोरी जंक्शन, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज
धनबाद रेल मंडल से एनओसी जल्द जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने बताया कि यह रेल मार्ग पूर्व-मध्य रेलवे के धनबाद मंडल से जुड़ा है, इसलिए एनओसी मिलने में कोई बड़ी समस्या आने की संभावना नहीं है। तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं भी काफी सरल हैं। हालांकि, धनबाद रेल मंडल में फिलहाल कई विकास कार्य चल रहे हैं, जिस कारण स्वीकृति मिलने में कुछ समय लग सकता है। फिर भी उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी और परियोजना आगे बढ़ेगी, जिससे क्षेत्र की रेल संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी। क्यों है जरूरत… इस रूट पर भीड़ बहुत अधिक
वर्तमान में इस रूट पर प्रतिदिन चार मेमू ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जिनमें से तीन लोहरदगा तक और एक टोरी तक जाती है।
इन ट्रेनों में रोजाना 10000 से अधिक यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई मेमू ट्रेन जरूरी।
इससे दैनिक यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और उन्हें भीड़ से राहत मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को मिलेगी राहत…
रांची-डाल्टनगंज के बीच प्रस्तावित मेमू ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रा अधिक सुलभ, सस्ती और नियमित होगी। इससे विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस सेवा को हरी झंडी मिलने के बाद रांची और पलामू क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण सुधार होगा। – श्रेया सिंह, सीनियर डीसीएम, रांची रेल मंडल रेलवे संचार व्यवस्था होगी और मजबूत- 418 किमी ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क अपग्रेड को मंजूरी
रांची रेल मंडल में डिजिटल संचार व्यवस्था मजबूत करने के लिए रेलवे मंत्रालय ने 48-फाइबर ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क को मंजूरी दी है। यह परियोजना दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के तहत लागू होगी। इसके तहत रांची मंडल के 418.6 रूट किलोमीटर में आधुनिक टेलीकॉम बैकबोन तैयार किया जाएगा। यह करीब 200 करोड़ रुपए की मेगा योजना का हिस्सा है। नई 48-फाइबर प्रणाली पुराने नेटवर्क की जगह हाई-बैंडविड्थ और अधिक विश्वसनीय संचार व्यवस्था उपलब्ध कराएगी। इससे ड्राइवर और गार्ड, स्टेशन से स्टेशन तथा डिवीजन कंट्रोल के बीच संपर्क बेहतर होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top