Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 04 july 2026: धनु राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर पारिवारिक व वैवाहिक जीवन में लाभ देगा. प्यार में खींचतान कम होगी, तनाव घटेगा. बुद्धिमत्ता बढ़ेगी, संबंधों में मधुरता आएगी. यात्रा का अवसर मिल सकता है. हालांकि, लिखा-पढ़ी के काम में सावधानी बरतें, बुध की उल्टी चाल के कारण. धैर्य से काम लें.
जमुई: आज 04 जुलाई 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका असर धनु राशि के जातकों पर पड़ने वाला है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा की इस स्थिति के कारण धनु राशि के जातकों की बुद्धिमत्ता बढ़ने वाली है. आज आप आगे की प्लानिंग करेंगे और आप अपनी सोच को और विकसित कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि आज के दिन शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. हालांकि आज भी बुध उल्टी चाल चलेंगे और बुध अस्त भी हो रहे हैं, इस कारण आज का दिन भी धनु राशि के जातकों के लिए काफी सावधानियां से भरा रहने वाला है. खासकर अगर आप कोई लिखा-पढ़ी से संबंधित काम कर रहे हैं, या किसी तरह के दस्तावेज बनाने हैं तो आज के दिन आपको सावधान रहने की जरूरत है.
यात्रा पर जाने का मिल सकता है अवसर
ज्योतिषाचार्य बताते हैं की धनु राशि के जातकों को आज किसी तरह की यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज आप कुछ नया सीख सकते हैं. हालांकि किसी काम में आज आपके पैसे भी खर्च हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातक अगर किसी तरह का कारोबार या नौकरी करते हैं, तो आज उन्हें लाभ मिल सकता है. आप जहां काम करते हैं, वहां आपको सफलता मिल सकती है. अगर आप बेरोजगार है या किसी नौकरी की तलाश में है तो आज का दिन आपके लिए कुछ सुखद संकेत लेकर आ सकता है. आज आपको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. हालांकि आज के दिन आपको कई तरह के चीजों में थोड़ा इंतजार भी करना पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को काफी धैर्य से काम लेने की जरूरत है.
प्यार के मामले में ऐसा रहने वाला है दिन
ज्योतिषाचार्य बताते हैं की धनु राशि के जातकों को आज के दिन चंद्रमा के गोचर का फायदा मिलेगा और इसका असर उनके पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन पर भी देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि प्यार के मामले में लंबे समय से चली आ रही खींच-तान आज काम हो सकती है, जिस कारण आज आपका तनाव भी काम होगा. परिवार में आज खुशियों का माहौल रहेगा. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज भगवान महादेव की पूजा करने से आपको फायदा पहुंचेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 7 रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें