रांची: झारखंड में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है. अब झारखंड में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने के बाद सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा है. वहीं, आज सुबह कई जिलों में हल्का कोहरा और धुंध भी देखने को मिल सकता है. जहां दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना रहेगा. वहीं, 6 से 10 नवंबर के बीच झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आज सुबह रांची, पलामू, बोकारो, हजारीबाग समेत 7 जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा खूंटी, गुमला और लोहरदगा में भी सुबह के समय धुंध देखने को मिल सकती है.
आज झारखंड का कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 6 नवंबर के मुताबिक, झारखंड में आज सुबह हल्की धुंध और कुहासा देखने को मिल सकता है. वहीं, दिन चढ़ने के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तेज धूप निकली रहेगी. आज झारखंड का अधिकतम तापमान सामान्य तौर पर 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है. इसके अलावा आज सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर महसूस होगा.
इन जिलों में सुबह छाया रहेगा कोहरा
आज सुबह रांची, पलामू, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और जमशेदपुर समेत कई इलाकों में हल्की धुंध या कुहासा रहने की संभावना है. इसके अलावा खूंटी, गुमला और लोहरदगा में भी सुबह के समय धुंध देखने को मिल सकती है. हालांकि, घने कोहरे का अलर्ट नहीं है. जहां आज दिन में दृश्यता बेहतर होने की संभावना है.
आज झारखंड के 19 जिलों में मौसम रहेगा शुष्क
रांची मौसम के अनुसार 6 नवंबर को झारखंड के अधिकतम जिलों में बारिश की संभावना नहीं है. आज रांची, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, स्थानीय स्तर पर बादलों की आवाजाही से मौसम में बदलाव भी हो सकता है.
रांची, पलामू, बोकारो समेत 6 शहरों का जानें तापमान
आज झारखंड में 6 नवंबर को कई शहरों के तापमान में उतार चढ़ाव हो सकता है. ऐसे में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बदलाव हो सकता है. आज रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27°C-17°C, पलामू का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-17°C, बोकारो का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-19°C, जमशेदपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31°C-20°C, रामगढ़ का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28°C-16°C, हजारीबाग का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26°C-16°C पहुंच सकता है.
झारखंड में किस शहर का AQI है सबसे खराब
आज जमशेदपुर का AQI लगभग 163 तक दर्ज किया गया है. वहीं रांची, हजारीबाग और धनबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब हो सकती है. हालांकि आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं. जबकि चित्तरंजन का AQI 163 और हजारीबाग का 158 दर्ज हुआ है. बता दें कि मौसम के अनुसार AQI बदलता रहता है.
सुबह-शाम बंद करने पड़ रहे AC और कूलर
झारखंड में तापमान में गिरावट के कारण खासकर रांची, पलामू, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो में सुबह और शाम ठंडक महसूस होगी. ऐसे में लोगों को AC और कूलर की जरूरत कम पड़ सकती है. हालांकि, दोपहर में जमशेदपुर और आसपास के गर्म इलाकों में गर्मी महसूस हो सकता है.
जानें 6 से 10 नवंबर तक IMD का मौसम पूर्वानुमान
6 नवंबर: सुबह हल्की धुंध, दिन में मुख्य रूप से साफ मौसम रहने वाला है.
7 नवंबर: सुबह कुहासा और दिन में धूप निकलेगी.
8 नवंबर: अधिकतम जगहों पर मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने की संभावना है.
9 नवंबर: कुछ जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है.
10 नवंबर: कुछ जिलों में गरज-चमक और बारिश की संभावना हो सकती है.
छठ पूजा पर कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
इस साल छठ पूजा का मुख्य अर्घ्य 15 नवंबर को शाम और 16 नवंबर को सुबह दिया जाएगा. हालांकी IMD ने छठ पूजा के दिन मौसम की चेतावनी जारी नहीं की है. बता दें कि नवंबर में सुबह के समय तापमान कम रहने से रांची, हजारीबाग, रामगढ़, पलामू और बोकारो जैसे जिलों में सुबह धुंध की संभावना है. ऐसे में कुल मिलाकर, 6 से 10 नवंबर के दौरान झारखंड में मौसम का रुख मुख्यतः शुष्क रहने, सुबह हल्की धुंध छाने और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है.