भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में आज से और बढ़ेगी गर्मी, हीटस्ट्रोक का खतरा




रांची सहित पूरे झारखंड में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 35 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है। रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 39.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि डालटनगंज 44.8 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार रांची में तापमान और बढ़ेगा। 24 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री, जबकि 25 और 26 मई को 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज धूप और उमस के कारण हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचें।शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिली। पलामू, चतरा और गढ़वा समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। सार्वजनिक स्थल पर पेयजल की व्यवस्था होगी, संकट वाले क्षेत्र में टैंकर से सप्लाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए अधिकारियों को लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। सीएम ने राज्य के सभी डीसी, एसपी, सीओ, बीडीओ, थाना प्रभारी और पंचायत प्रतिनिधियों से कहा है कि वे पेयजल संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करें और उसकी सूचना भी प्रदर्शित करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी से लोगों को परेशानी न हो, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने सभी डीसी को निर्देश दिया है कि जहां कहीं भी जल संकट की स्थिति हो, वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई जाए। साथ ही चापाकलों की मरम्मत और अन्य वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा कि जनहित सर्वोपरि है। भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करे। 24-25 मई : उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। कई जगहों पर तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है। हालांकि गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 26-27 मई: जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां और मध्य भागों में बारिश के संकेत। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी। 28-29 मई: राज्य के कई हिस्सों में फिर मौसम बदलने की संभावना। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना है। वहीं, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top