भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में बोकारो के औजार और कृषि उपकरण बिक रहे: खेलगांव के...



झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के मौके पर रांची के खेलगांव स्थित हॉल-बी में प्रदर्शनी लगी है। इसमें बोकारो जिले का स्टॉल आगंतुकों को आकर्षित कर रहा है। लोग स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक कारीगरी और उद्यमिता से जुड़ी चीजें देख रहे हैं।

.

स्टॉल पर आयरन क्लस्टर के वेंडर्स के बनाए औजार और खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण रखे गए हैं। आगंतुक इनकी बनावट, उपयोग, गुणवत्ता और खासियतों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। कई लोग अपनी जरूरत के मुताबिक उत्पाद खरीद भी रहे हैं।

आदिवासी संस्कृति और ऐतिहासिक पहचान की जानकारी दी गई

स्टॉल पर लगी एलईडी स्क्रीन पर ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन डेस्टिनेशन’ के तहत एक वीडियो फिल्म दिखाई जा रही है। इसमें बोकारो के राजकीय महोत्सव लुगुबुरु की ऐतिहासिकता, धार्मिक महत्ता और सांस्कृतिक विरासत दिखाई गई है। वीडियो में लुगुबुरु की परंपराओं, आदिवासी संस्कृति और ऐतिहासिक पहचान की जानकारी दी गई है।

प्रदर्शनी का उद्देश्य बोकारो के स्थानीय उत्पादों और छोटे उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही जिले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन से जुड़ी पहचान को राज्य स्तर पर पहुंचाना है।

स्टॉल के संचालन और समन्वय में उपनिदेशक पीआरडी रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून और डीपीएम, जेएसएलपीएस अनिल डुंगडुंग की भूमिका रही। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top