भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में सोनू की लिट्टी है सूपर हिट, मां से सीखा हुनर,...


होमफोटोलाइफ़फूड

रांची में सोनू की लिट्टी है सूपर हिट, मां से सीखा हुनर,4 घंटे में आउट ऑफ स्टॉक

Last Updated:

Business Idea: झारखंड की राजधानी रांची के सोनू हरमू बाजार में लिट्टी बेचने का काम करते हैं. वह पूरे हरमू बाजार में काफी लोकप्रिय हैं. कभी-कभी तो उनकी लिट्टी आउट ऑफ स्टॉक हो जाती है. सोनू बताते हैं माँ से लिट्टी बनाना सीखा था. दुकान किसी और का था. वह लॉस में जा रहा था तो मैंने खरीद लिया और अपने हुनर से इसे चमका दिया. आइये जानते हैं सोनू के बिजनेस के बारे में.

आलम यह है कि मात्र 3 से 4 घंटे में ही 150 पीस तक की बिक्री हो जाती है. इसकी कीमत 30 से ₹40 की रेंज में है. यहां पर आपको 2 तरह की चटनी, बैंगन का भर्ता, चोखा, प्याज और मिर्च भी लिट्टी के साथ मिलेगी. यह लिट्टी कोयले की धीमी आंच में पकती है. इस वजह से लोगों का फेवरेट बनी हुई है.

सोनू बताते हैं कि पहले मैंने गोलगप्पा बनाना सीखा तो वह काफी हिट हो गया. उनकी मां ने उन्हें लिट्टी बनाना सिखाया था. क्योंकि वह मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं. क्योंकि बिहारी का तो लिट्टी चोखा प्राण होता है. ऐसे में घर में बनाते हुए देखा था, लेकिन वह सीखने के बाद मां से भी बढ़िया लिट्टी बनाना सीख गए थे. यह लोगों को खूब पसंद भी आने लगा था.

ऐसे में वह अपने बड़े भाई के साथ काम करते था, लेकिन उन्हें कुछ खुद का करना था तो एक व्यक्ति की दुकान थी, जो लॉस में जा रही थी. उन्होंने उसको लिया और फिर लिट्टी बनाना शुरू कर दिया. अब आलम यह है कि 4-5 घंटे में ही यहां पूरा का पूरा माल आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है. वह एक बार में बहुत सारा लिट्टी बनाकर नहीं रखते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वह एक बार में 10 से 12 ही बनाते हैं. ताकि लोगों को एकदम गरमा गरम और ताजा खिला सकें. सोनू बताते हैं कि जब दुकान अच्छी चलने लगी तो जो साथ में काम कर रहे थे. उन लोगों ने स्टाफ को भड़काया और वह छोड़कर चले गए.

फिर दूसरा स्टाफ आया, वह भी एक महीने के बाद चला गया. फिर उन्होंने अकेले ही दुकान संभला और उनकी पत्नी अब उनका पूरा सहयोग करती है और अब वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर दुकान संभालते हैं और लोगों को लिट्टी खिलाने का काम करते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top