Last Updated:
Glowing Skin Tips: रक्षाबंधन से पहले रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट कविता ने बिना खर्च के चेहरे पर चमक लाने के आसान उपाय बताए हैं. भाप, स्क्रब, फेस पैक और मॉइश्चराइजर से आप प्राकृतिक निखार पा सकते हैं. इससे कोई नुकसान भी नहीं होने वाला है.
रांची: रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले, बहनें अक्सर अपनी त्वचा को लेकर चिंतित रहती हैं. ताकि वे त्योहार पर खूबसूरत दिख सकें और अच्छी तस्वीरें आ सके. रांची की एक ब्यूटी एक्सपर्ट ने कुछ आसान और किफायती उपाय बताए हैं, जिनसे बिना किसी खर्च के चेहरे पर चमक लाई जा सकती है. इसके लिए बहनों को ज्यादा कुछ खर्च भी नहीं करना है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट कविता के अनुसार, इन सरल स्टेप्स को फॉलो करके रक्षाबंधन के दिन चेहरा खिला-खिला और आकर्षक दिख सकती हैं. ये उपाय न केवल प्राकृतिक चमक प्रदान करते हैं, बल्कि तस्वीरों में भी बेहतर परिणाम देते हैं.
जानें ये 3 आसान स्टेप्स
रांची की जानी-मानी ब्यूटी एक्सपर्ट कविता ने रक्षाबंधन के लिए चेहरे को तैयार करने के तीन मुख्य स्टेप्स बताए हैं. पहला स्टेप भाप लेना है. भाप लेने से चेहरे के रोमछिद्र खुल जाते हैं और गंदगी प्राकृतिक रूप से बाहर निकल जाती है, जिससे चेहरा साफ हो जाता है.
स्क्रब और फेस पैक का उपयोग
दूसरा स्टेप स्क्रब करना है. घर में उपलब्ध किसी भी ब्रांड के स्क्रब का उपयोग किया जा सकता है. स्क्रब को हल्के हाथों से, कम से कम 2 मिनट तक सर्कुलर मोशन में करना चाहिए. रगड़कर स्क्रब करने से त्वचा पर रैशेज पड़ सकते हैं. स्क्रब के बाद चेहरे को धोकर घर में मौजूद फेस पैक लगाना चाहिए. यह मुल्तानी मिट्टी, शहद, दही-बेसन या कोई भी अन्य फेस पैक हो सकता है. जो त्वचा को सूट करता हो. फेस पैक को 10 मिनट तक लगाकर ठंडे पानी से धो लेना चाहिए.
मॉइश्चराइजर और हल्का मेकअप
चेहरा धोने के बाद एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, रक्षाबंधन के लिए चेहरा तैयार है. अगर चाहें तो मॉइश्चराइजर के साथ थोड़ा सा फाउंडेशन मिलाकर ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा सकते हैं. इसके साथ हल्का आईलाइनर और हल्की लिपस्टिक लगाने से मेकअप पूरा हो जाता है. क्योंकि चेहरा पहले से ही खिला हुआ होगा. इसलिए भारी मेकअप की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और चेहरा स्वाभाविक रूप से चमकेगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें