रांची| बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को एससीएसटी के विशेष न्यायाधीश एसएन तिवारी की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत अपना सुरक्षित आदेश 20 मई को सुनाएगी। अरगोड़ा थाने में दर्ज बाल श्रम से जुड़े इस मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने तिवारी के खिलाफ समन जारी किया है।
Source link