बोकारो | चिन्मय विद्यालय बोकारो के विद्यार्थी दिल्ली एवं राजस्थान का शैक्षणिक भ्रमण कर बुधवार को वापस लौटे। विद्यालय में विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों का स्वागत किया गया। सचिव महेश त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार और प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं दीं। 21 से 28 अक्टूबर तक चले इस भ्रमण की शुरुआत दिल्ली से हुई। विद्यार्थियों ने चिन्मय अमृत महोत्सव के वैश्विक सम्मेलन में भाग लेने के साथ लोटस मंदिर, इंडिया गेट समेत प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। जोधपुर, जैसलमेर और पुष्कर में मेहरानगढ़ किला, सोनार किला सहित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को करीब से देखा। विद्यार्थियों ने थार मरुस्थल की पारिस्थितिकी और प्राचीन जल संरक्षण की जानकारी ली।
Source link