भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राशन कार्ड अनियमितता मामले की जांच तेज, आपूर्ति पदाधिकारी पहुंचे चौरिया गांव




भास्कर न्यूज | खरौंधी चौरिया गांव में राशन कार्ड में कथित अनियमितता और फर्जीवाड़े के मामले में प्रकाशित समाचार के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश कुमार स्वयं चौरिया गांव पहुंचे और मामले की जांच करते हुए दोनों पक्षों से पूछताछ की।गौरतलब है कि चौरिया गांव निवासी नंदू चौधरी ने स्थानीय जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता के विरुद्ध उपायुक्त गढ़वा को आवेदन देकर राशन कार्ड में कथित अनियमितता की शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके परिवार के नाम से जारी अंत्योदय राशन कार्ड में बिना जानकारी के आधार संख्या में बदलाव कर लंबे समय से सरकारी राशन का उठाव किया जा रहा है, जिससे उनका परिवार खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित रहा। खबर प्रकाशित होने के बाद जांच के लिए गांव पहुंचे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश कुमार ने शिकायतकर्ता नंदू चौधरी एवं संबंधित पीडीएस डीलर से अलग-अलग पूछताछ की। इस दौरान दोनों पक्षों का लिखित बयान भी दर्ज किया गया। जांच के समय गांव के कई ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मौके पर पूर्व उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी, अजय चौधरी, बसंत राम, मनु चौधरी, चंद्रशेखर पटेल, राजकुमार निराला, प्रहलाद चौधरी, जयराम पासवान, मिथलेश राम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। दोनों पक्षों से प्राप्त तथ्यों एवं लिखित बयानों के आधार पर विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और ग्रामीणों को जांच रिपोर्ट एवं आगे की कार्रवाई का इंतजार है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top