![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बोकारो के प्रतिष्ठित केएम मेमोरियल हॉस्पिटल में चिकित्सकों के सम्मान में गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक, कंसल्टेंट्स एवं मेडिकल ऑफिसर्स शामिल हुए। समारोह की शुरुआत सामूहिक रूप से केक काटकर और डॉक्टरों को सम्मानित कर की गई। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास पांडेय ने कहा कि दवाइयाँ बीमारी का उपचार करती हैं, लेकिन डॉक्टर अपने ज्ञान, समर्पण और करुणा से मरीजों को नया जीवन और नई उम्मीद देते हैं। उन्होंने चिकित्सकों के लिए आधुनिक, उत्कृष्ट और तनावमुक्त कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Source link