![]()
लोहरदगा|ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल लोहरदगा में 01 जुलाई से 7 जुलाई तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव के प्रथम दिन बुधवार को प्राचार्य एसके झा के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों ने सैकड़ों औषधीय, फलदार व फूल के पौधे विद्यालय परिसर में लगाए गए। वहीं विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि हमारे जीवन का पेड़ पौधे अभिन्न अंग हैं। इसलिए पेड़ पौधों को लगाकर संपूर्ण वातावरण को शुद्ध रखना हमारा परम दायित्व है। कहा कि हम सब पेड़ पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने की प्रतिज्ञा करें।
Source link