भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राष्ट्रीय मोदी बरनवाल महिला विकास संघ ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव




भास्कर न्यूज | गिरिडीह राष्ट्रीय मोदी बरनवाल महिला विकास संघ की ओर से कविता बैंक्वेट हॉल में सावन महोत्सव का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी ने महाराजा अहिबरण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन स्थल सावन की हरियाली से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत, सांस्कृतिक, मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि सावन महोत्सव महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने का बेहतर माध्यम है। नगर अध्यक्ष सत्या सागर ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से कार्यक्रम यादगार बन गया। नगर सचिव अंजना मोदी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाना है। संगठन मंत्री संध्या बरनवाल, संरक्षक उषा लाल ने भी ऐसे आयोजनों को सामाजिक, सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। मौके पर ललिता, गीता, मंजू, अंजू, सीमा, सोनी, खुशबू महिलाएं मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top