भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राहुल गांधी कभी गाल छूकर दुलारते, तो प्रियंका हाथ मिलाती, वीडी सतीशन...


होमताजा खबरदेश

राहुल कभी गाल छूकर दुलारते, तो प्रियंका हाथ मिलाती; ‘कर्ली गर्ल’ कौन?

Last Updated:

केरल में वीडी सतीसन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का दुलार वाला अंदाज देखने को मिला. समारोह में मौजूद एक छोटी बच्ची राहुल गांधी के पास पहुंची, जिसके बाद वे मुस्कुराते हुए उसका गाल सहलाया और लाड किया. प्रियंका गांधी ने भी बच्ची से हाथ मोड़ा और उससे हल्की-फुल्की बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कान साफ ​​नजर आई. बच्ची कौन थी और किसके साथ समारोह में आई थी, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

राहुल कभी गाल छूकर दुलारते, तो प्रियंका हाथ मिलाती; 'कर्ली गर्ल' कौन?Zoom

वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण में एक छोटी बच्ची के साथ दिखे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी.

तिरुवनंतपुरम: केरल में मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की अगुवाई में बनी यूडीएफ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी का एक अलग ही अंदाज दिखा. शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने पहुंचे राहुल और प्रियंका वहां आई एक छोटी बच्ची के साथ हल्के-फुल्के अंदाज़ में बातचीत करते दिखे.

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि फ्रॉक बहनी छोटी के बाल कर्ली (घुंघराले बाल) हैं. वह अपनी सीट से ऊठकर राहुल गांधी के पास पहुंचती है. राहुल गांधी मुस्कुराते हुए उसे दुलारते दिखते हैं. राहुल छोटी बच्ची का गाल सहलाते हुए लाड करते हैं. वहीं बगल में बैठीं प्रियंका गांधी उस छोटी बच्चे से हाथ मिलाती हैं. प्रियंका और राहुल दोनों उस छोटी बच्ची से कुछ हल्के-फुल्के अंदाज़ में बातचीत करते दिखते हैं. इस दौरान राहुल और प्रियंका के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है. ये बच्ची कौन है, शपथ ग्रहण समारोह में उसे लेकर कौन पहुंचा था, इस बारे में फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top