भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रेलवे के डिप्टी सीएसटीई 4 लाख रुपए घूस लेते गिरफ्तार:चक्रधरपुर रेल मंडल...




दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने चक्रधरपुर में तैनात डिप्टी चीफ सिग्नल एवं टेलीकॉम इं​जीनियर (डिप्टी सीएसटीई) सत्यम कुमार को चार लाख रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा मेसर्स एमआरटी सिग्नल्स लिमिटेड के दो प्रतिनिधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक यह मामला रेलवे के करोड़ों रुपए के सिग्नल एवं टेलीकॉम कार्य से जुड़ा है। आरोप है कि प्राइस वैरिएशन क्लॉज (पीवीसी) बिल, रनिंग अकाउंट (आरए) बिल और वैरिएशन फाइलों को मंजूरी दिलाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोप है कि सत्यम कुमार दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय, गार्डनरीच (॑कोलकाता) के कुछ अफसरों के साथ मिलकर एमआरटी सिग्नल को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए आर्थिक फायदा उठा रहे थे। जांच एजेंसी के मुताबिक मई में भी कंपनी के प्रतिनिधि अमित तिबड़ेवाल ने अपने कर्मचारी सचिन झा के माध्यम से सत्यम को पांच लाख रुपए भेजी थी। यह रकम एक वैरिएशन फाइल की मंजूरी के लिए दी गई थी। -शेष पेज 17 पर



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top