भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रेलवे ट्रैक इंजीनियर दो दिन से लापता, खोजने की गुहार लगाई



लोहरदगा|लोहरदगा रेलवे स्टेशन में कार्यरत रेलवे कर्मचारी (रेलवे ट्रैक इंजीनियर) ओमप्रकाश 41 वर्ष के लापता होने का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी प्रतिमा कुमारी ने अधिकारियों को आवेदन देकर पति की तलाश कराने की मांग की है। इस घटना से परिवार के लोग काफी चिंतित और परेशान हैं। महुवाडार, जिला लातेहार की रहने वाली प्रतिमा कुमारी द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार उनके पति ओमप्रकाश पिछले 3 वर्षों से लोहरदगा रेलवे स्टेशन में रेल ट्रैक इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 30 मई 2026 की सुबह करीब 7 बजे उनके पति लोहरदगा रेलवे स्टेशन से अचानक लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि ओमप्रकाश किसी से कोई विवाद नहीं रखते थे और न ही उन्होंने घर में किसी प्रकार की परेशानी की बात बताई थी। परिजनों का कहना है कि उनके अचानक गायब हो जाने से पूरा परिवार सदमे में है। पत्नी ने बताया कि वह अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश कर चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। लापता होने के समय ओमप्रकाश ने सुगा (तोता) रंग की शर्ट, नीले रंग की जींस और चप्पल पहन रखी थी। आवेदन में यह भी कहा गया है कि यदि किसी के पास उनके संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल परिवार को सूचित किया जाए। प्रतिमा कुमारी ने प्रशासन और आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि उनके पति की खोजबीन कर उन्हें सकुशल परिवार तक पहुंचाने में मदद की जाए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top