Last Updated:
सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से अगवा 5 साल का बच्चा 12 दिन बाद मिला. खास बात यह रही कि आरोपी खुद बच्चे को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को ऐसी कहानी बताई,जिस पर भरोसा नहीं हो रहा है.
सिकंदरबाद पुलिस के पास निखिल.
सिकंदराबाद. तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से दादी के साथ सो रहे पांच साल के मासूम बच्चे को अगवा किया गया. इसके बाद आरोपी स्वयं 12 दिन बाद बच्चे को लेकर थाने गया. बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिवार खुश हो गए हैं. आरोपी द्वारा पुलिस को बताई गयी कहानी भरोसा हो रहा है. मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर बच्चे को ले जाने की वजह क्या थी.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार सिकंदराबाद पुलिस के अनुसार निखिल नाम का यह बच्चा दादी के साथ सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर सो रहा था. रात मे वह गायब हो गया. रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक व्यक्ति बच्चे को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया. इस आधार पर जीआरपी ने अपहरण का मामला दर्ज कर चार टीमें बनाई और हैदराबाद से लेकर विजयवाड़ा तक बच्चे की तलाश जुट गयीं.
करीब 12 दिन बाद शेख महबूब अली खुद सिकंदराबाद के जीडीमेटला पुलिस थाने बच्चे को लेकर पहुंचा. उसके साथ निखिल भी था. उसने बच्चे को पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसे 29 जून को बच्चा अकेला मिला था और बच्चे को तेज बुखार था, इसलिए वह उसे अस्पताल ले गया, इलाज कराया. उसके लिए नए कपड़े खरीदे और स्वस्थ होने के बाद पुलिस के पास ले आया.
पुलिस आरोपी के दावे सहमत नहीं हैै. अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में वही व्यक्ति बच्चे को रेलवे स्टेशन से अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है. ऐसे में उसके बयान और फुटेज के बीच विरोधाभास है. इसलिए जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चे को क्यों ले गया और उसके पीछे असली मंशा क्या थी.
पुलिस ने बताया कि आरोपी एक होटल में काम करता है और अपनी मां के साथ रहता है. उसकी पत्नी और बच्चे उससे अलग हो चुके हैं. जीडीमेटला के सर्किल इंस्पेक्टर गड्डम मल्लेशम के अनुसार बच्चे का सुरक्षित मिलना बड़ी राहत है. उन्होंने कहा कि आरोपी की मंशा का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.
पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए बच्चे की पहचान उसकी मां से कराई. पुष्टि होने के बाद निखिल को उसकी मां और दादी को सौंप दिया गया.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें