भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रेल परिचालन पर चक्रवाती तुफान अर्नब का असर, टाटानगर से पश्चिम बंगाल...


Last Updated:

चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है. टाटानगर से पश्चिम बंगाल जाने वाली आसनसोल-टाटानगर मेमू पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. कई अन्य ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं. यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है.

ख़बरें फटाफट

रेल परिचालन पर तुफान अर्नब का असर, टाटानगर से बंगाल जाने वाली यह ट्रेन रद्दZoom

भारतीय रेल की फाइल फोटो

टाटानगरः चक्रवाती तूफान अर्नब का असर अब रेल परिचालन पर भी साफ दिखने लगा है. चक्रवाती मौसम और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. टाटानगर और पश्चिम बंगाल के बीच चलने वाली ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. इसके साथ ही कुछ ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द भी कर दिया गया है. खराब मौसम के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

टाटानगर-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन रद्द
दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाकों में चक्रवाती मौसम का बुरा असर पड़ा है. भारी बारिश और जलभराव के कारण रेलवे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई गाड़ियों के परिचालन में बदलाव किए गए हैं. इसी कड़ी में ट्रेन संख्या 68055 और 68056 (आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन) को रद्द कर दिया गया है. यह ट्रेन आज यानी 30 अक्टूबर 2026 को अपनी शुरुआती यात्रा के लिए रद्द रहेगी. इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब दूसरा विकल्प चुनना होगा.

कई ट्रेनों के बदले गए मार्ग
चक्रवाती मौसम के चलते केवल ट्रेनें रद्द ही नहीं हुई हैं, बल्कि कई लंबी दूरी और स्थानीय ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं. दक्षिण तट रेलवे में खराब मौसम और पटरियों पर जलभराव के कारण ट्रेनों का परिचालन सुरक्षित तरीके से करने के लिए मार्ग में परिवर्तन किया गया है. अब कई ट्रेनें अपने तय रास्ते के बजाय वैकल्पिक मार्गों से चलाई जा रही हैं.

इन ट्रेनों का परिचालन अब झारसुगुड़ा–राउरकेला–चक्रधरपुर–टाटानगर–खड़गपुर मार्ग के परिवर्तित रास्ते से किया जा रहा है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुगम परिचालन को ध्यान में रखकर उठाया गया है. जिन रूटों पर जलभराव की समस्या गंभीर है, वहाँ से ट्रेनों को सुरक्षित निकाला जा रहा है.

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से विशेष अपील की है. रेलवे का कहना है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. चक्रवाती तूफान के कारण ट्रेनों के समय में भी बदलाव हो सकता है. यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे रेलवे की ओर से जारी ताजा सूचनाओं को ध्यान में रखें. अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं, ताकि रास्ते में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. मौसम सामान्य होने के बाद ही रेल परिचालन पूरी तरह से पटरी पर लौट सकेगा.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top