भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रोज फेस पैक का झंझट खत्म, पपीता-कीवी आइस क्यूब से पाएं पार्लर...


Last Updated:

Beauty Tips For Glowing Skin: झारखंड की राजधानी रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट कविता बताती हैं कि कई बार ऐसा होता है कि हर दिन लोगों को फेस पैक बनाना बड़ा हार्ड लगता है. ऐसे में आप पपीता, कीवी, शहद, थोड़ा सा चावल का आटा लेकर मिला लीजिए और इस पेस्ट को बर्फ वाले कंटेनर में जमा दीजिए. अब हर दिन शाम में एक क्यूब लीजिए और अपने चेहरे पर रगड़ लीजिए और 15 मिनट बाद चेहरा धो लीजिए. इससे आपको ब्यूटी पार्लर भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

कविता बताती हैं कि आपको हर दिन फेस पैक बनाने की आवश्यकता नहीं है और इस पैक से चेहरे पर गजब का निखार देखने को मिलता है. दरअसल, पपीता व कीवी दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो चेहरे के फ्री रेडिकल्स को ठीक करता है और चेहरे में जो झुर्रियां समय से पहले पड़ जाती हैं, यह सारी चीज देखने को नहीं मिलेगी, यह चेहरे की फाइन लाइंस को भी कम करता है.

साथ ही, जब आप बर्फ को चेहरे पर रब करते हैं तो यह भी आपकी स्किन को टोन और टाइट करने का काम करता है. ऐसे में आपको हर दिन फेस पैक बनाने की जरूरत नहीं है. बस एक क्यूब निकालना है, नहाने के पहले रगड़ लीजिए और नहा लीजिए 15 मिनट रखिए. ऐसा अगर आप 30 दिन लगातार करते हैं, तो यकीन मानिये, जिद्दी से जिद्दी दाग और टैन भी चेहरे से खत्म हो जाएगी.

दरअसल, पपीता और कीवि दोनों में ही प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन सी और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. इसका मतलब यह हुआ कि चेहरे पर सूजन और दाग है तो वह भी हटाने का काम करता है. इसके साथ शहद चेहरे की गंदगी को बाहर निकलता है और चेहरे को कोमल बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा चावल का आटा भी चेहरे को प्राकृतिक रूप से साफ करने का काम करता है. ब्यूटी एक्सपर्ट कविता बताती हैं कि यह बस 1 मिनट का काम है. क्योंकि, आपको फेस पैक बनाना नहीं बस आइस क्यूब लेना है और रगड़ लेना है.

इसीलिए बहुत अधिक इसमें मेहनत नहीं लगती है. इस तकनीक से आप अपना हर दिन का काफी कीमती समय बचा लेंगे और आपको अपनी ड्रीम त्वचा भी मिल सकती है. गर्मी के मौसम में तो यह ऊपर रामबाण है. यह सनबर्न को भी ठीक करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top