![]()
कैरो | प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास एवं मनरेगा योजना से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीडीओ ने वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में निर्गत प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास निर्माण की पंचायतवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि जिन लाभुकों ने योजना की राशि लेकर कार्य प्रारंभ नहीं किया है, उन्हें चिह्नित कर नोटिस दें। एक बैठक करें। उन्हें कार्य प्रारंभ करने के लिए प्रेरित करें। इसके बावजूद, यदि वे कार्य नहीं करते हैं, तो राशि वसूली के लिए जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करें। वहीं, मनरेगा योजना के तहत संचालित बिरसा बागवानी में पौधों का घेराव, अधिक से अधिक लेबर लगाना, मनरेगा केवाईसी आदि कार्य समय पर करने को सभी रोजगार सेवकों को कहा। मौके पर बीपीओ अरविंद कुमार, पंचायत सचिव आनंद सिंह, जगु उरांव, पावन कुमार, जनसेवक विनय उरांव, रीना उरांव, दिलीप उरांव, अधिस खाखा, पंचायत सहायक सतीश उरांव, कृष्णा साहू, समीम अख्तर, रोजगार सेवक मंसूर आलम, राजमणि मिंज आदि उपस्थित थे। कुडू | प्रखंड के डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के मौके पर चल रही पाँच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता (स्पोर्ट्स वीक) का आज तीसरा दिन बेहद उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। खेलकूद के तीसरे दिन ग्लास असेंबल, बोरी रेस, लकी सर्कल, चेयर-बलून रेस एवं नम्बर मैचिंग गेम हुए। प्रतियोगिता के तीसरे दिन की शुरुआत सुबह प्रार्थना सभा के बाद नए और रोचक खेलों के साथ हुई। गुरुवार को ग्लास असेंबल, बोरी रेस, चेयर-बलून रेस, नम्बर मैचिंग एवं बूक बैलेंस गेम ही रहे। ग्लास असेंबल, बोरी रेस, लकी सर्किल गेम, नम्बर मैचिंग गेम एवं बूक बैलेंस गेम में बच्चों ने अपनी फुर्ती और एकाग्रता का शानदार प्रदर्शन किया। मैदान बच्चों की तालियों से गूंज उठा। पाँच दिवसीय खेलोत्सव सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। विद्यालय के डायरेक्टर ज्ञान गंगा सिंह जी ने कहा “खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का एक अहम हिस्सा है। लोहरदगा| लोहरदगा, पेशरार प्रखंड के ओनेगड़ा स्थित पेशरार में कार्तिक उरांव एवं भगवान बिरसा मुंडा के गौरव दिवस के अवसर पर पारंपरिक पड़हा जतरा का भव्य आयोजन किया गया। जतरा में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता की अनूठी झलक देखने को मिली। आसपास के गांवों से 13 पारंपरिक नृत्य टोलियों ने हिस्सा लिया। मांदर, नगाड़ा, घंटा और पारंपरिक वेशभूषा के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए। पूरा जतरा स्थल पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य से गूंजता रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला राजी पड़हा व्यवस्था के जिला बेल लक्ष्मी नारायण भगत उपस्थित थे। जतरा में ओनेगड़ा, रोरद, कौवाडार, मुड़हूकरचा, केरार, चैनपुर, कादोझरिया, दुग्गू, पाखर, पेशरार, चांदगो, हतवल, कुंबाटोली और बाड़ी सहित विभिन्न गांवों की नृत्य टोलियों ने भाग लिया। आयोजन समिति की ओर से सभी नृत्य टोलियों को पारंपरिक संस्कृति एवं कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने मेले का आनंद उठाया। खरीदारी की। व्यापारिक गतिविधियों में भी भाग लिया। मौके पर लक्ष्मी नारायण भगत ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। वहीं समाज के कुशल राजनीतिज्ञ, दूरदर्शी नेता कार्तिक उरांव ने आदिवासी समाज की संस्कृति, पहचान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाने के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, व्यापार और सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। आने वाला भविष्य युवाओं का है। आज वे जो सीखेंगे, जिस दिशा में आगे बढ़ेंगे, उसी से समाज और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय होगा। कार्यक्रम में 12 पड़हा पेशरार के देवान रामदेव उरांव, कोटवार लाले उरांव, सचिव विश्राम उरांव, रोरद मुखिया, पूर्व मुखिया, अरविंद उरांव, भूखला भगत, उप कोटवार महेश उरांव, पारस उरांव, जयराम उरांव, शिवदयाल उरांव, कमलेश उरांव, मथुरा भगत, बासु उरांव, जहिंदर उरांव, इंद्रदेव उरांव, पारसनाथ उरांव और बिनेश्वर उरांव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
Source link