भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लातेहार में वज्रपात से युवक की मौत:बारिश से बचने के लिए पेड़...




लातेहार जिले के हेरहंज मुख्यालय स्थित भंडार चौक के पास शनिवार की शाम हुई बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। बारिश से बचने के लिए कुछ युवक एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से दयानंद कुमार साहू (26), पिता गणेश साहू की घटनास्थल पर ही गंभीर स्थिति हो गई। वहीं, बबलू यादव पिता राजदेव यादव और संदीप कुमार साहू पिता ललित साहू, संदीप कुमार उर्फ डबला पिता जगमोहन साव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन की मदद से थाना में मौजूद एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को तत्काल बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दयानंद कुमार साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि, गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top