भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लावालौंग के चुकरू स्कूल में गंदगी के बीच बन रहा बच्चों का...



भास्कर न्यूज|लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के कोलकोले पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुकरू में बदहाली की तस्वीर सामने आई है। स्कूल का भवन जर्जर है। बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले स्थान पर गंदगी का अंबार लगा है। यहां कूड़ा-कचरा, पुराने प्लास्टिक, जानवरों का गोबर, पक्षियों की बीट बिखरी पड़ी है। ऐसे में भोजन के दूषित होने की आशंका बनी हुई है। बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका भी है। इसके बावजूद साफ-सफाई को लेकर स्कूल प्रबंधन की उदासीनता पर सवाल उठ रहे हैं। स्कूल की रसोइया फूलमनी देवी ने बताया कि गैस खत्म होने के कारण फिलहाल खुले स्थान पर मध्यान्ह भोजन बनाया जा रहा है। वहीं, प्रधानाध्यापक गौतम प्रजापति ने कहा कि उनका पदस्थापन तीन अक्टूबर को हुआ है। ऐसे में वह स्कूल की पुरानी व्यवस्थाओं के बारे में विशेष जानकारी नहीं दे सकते। वहीं, मुखिया राजेश कुमार साव ने कहा कि पिछले एक महीने तक वे कई बार स्कूल जाकर इन समस्याओं को उठा चुके हैं। इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक अपनी मनमर्जी चलाते हैं। किसी की बात नहीं सुनते हैं। स्कूल में करीब 150 बच्चों का नामांकन है। प्रतिदिन महज 30 से 50 बच्चे ही उपस्थित रहते हैं। कई बार यह संख्या घटकर 20 से 25 तक पहुंच जाती है। स्कूल के जर्जर भवन, रसोई स्थल की गंदगी, मध्यान्ह भोजन की बदहाल व्यवस्था ने स्कूल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना है कि संबंधित विभाग इन समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top