![]()
प्रतापपुर| रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय,10+2 हाई स्कूल मैदान,प्रतापपुर अस्पताल,थाना परिसर समेत प्रखंड मुख्यालय के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय व प्रखंड के पंचायत सचिवालयों ,सभी क्षेत्र के विद्यालय में योग दिवस पर योगा किया गया ।इस योगा दिवस पर योग करे ,स्वस्थ व निरोध रहे का संदेश जनजन तक फैलाने का संदेश लिया गया ।योग के संबंध में लोगो ने बताया कि हर व्यक्ति को प्रतिदिन आधा से एक घंटे योग करना चाहिए।योग से शारीरिक व मानसिक तनाव को दूर किया जा सकता है।व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहने के कारण व्यक्ति पुरी तरह निरोग रह सकता है।वर्तमान समय में लोगो के भाग- दौड़ की स्थिति में व्यक्ति काफी तनाव व कमजोर पड़ जाता है ऐसी स्थिति में योग ही एक अच्छा समाधान है।यह कार्यक्रम प्रीमियर आकाडमी,ऐपेक्स ऐकेडमी,10+2 हाई स्कूल, न्यू बापू विद्या मंदिर बलवादोहर,कस्तुरबा विद्यालय, आवासीय विद्यालय, परियोजना बालिका विद्यालय, घोरीघाट एलीट पब्लिक स्कूल,गजवा व पथरा ,व टंडवा स्कूल मे योग मना । भास्कर न्यूज | चतरा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चतरा व्यवहार न्यायालय परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) शंभू लाल साव के नेतृत्व में न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायालय कर्मियों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) से जुड़े सदस्यों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस अवसर पर पीडीजे शंभू लाल साव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “योग करें और निरोग रहें।” उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और इसके नियमित अभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव को दूर करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील की।योग शिविर के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। न्यायिक पदाधिकारियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकता है। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के सचिव तारकेश्वर दास, फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश कमल श्रीवास्तव सहित व्यवहार न्यायालय के अन्य न्यायिक पदाधिकारी, न्यायालय कर्मी तथा पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक योग कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
Source link