भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

वज्रपात ने ली एक ही परिवार के तीन की जान:खिड़की के पास...




कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदूडीह गांव में शुक्रवार देर रात हुए भीषण वज्रपात ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान ले ली। मृतकों में सरस्वती देवी, उनका पुत्र अंकित यादव और बुआ मुंद्रिका देवी शामिल हैं। घटना उस समय हुई जब तेज बारिश के साथ आसमान में लगातार बिजली कड़क रही थी। बताया गया कि तीनों घर के अंदर खिड़की के पास बैठे थे। तभी जोरदार वज्रपात हुआ। उसकी चपेट में खिड़की आ गई, जो बिजली के तार के संपर्क में थी। धातु के जरिए करंट कमरे में फैल गया। तीनों इसकी चपेट में आ गए। वज्रपात इतना शक्तिशाली था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। शादी में शामिल होने आई थीं मुंद्रिका देवी जानकारी के अनुसार, मुंद्रिका देवी दो दिन पहले ही गिरिडीह के गांवा क्षेत्र से एक शादी समारोह में शामिल होने नंदूडीह आई थीं। वे प्रदीप यादव के भतीजे नीतीश कुमार की 6 मई को हुई शादी में शरीक हुई थीं और शनिवार को वापस लौटने वाली थीं। लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के समय गृहस्वामी प्रदीप राउत खुद एक शादी समारोह में शामिल होने डोमचांच गए हुए थे। जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली, वे तुरंत घर लौटे। बताया जा रहा है कि परिवार के अन्य बच्चे उस समय घर पर नहीं थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो दिन पहले गूंज रही थी शहनाई, अब पसरा मातम जिस आंगन में दो दिन पहले शादी की खुशियों के बीच गाना-बजाना हो रहा था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। सूचना मिलते ही सतगावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top