Last Updated:
Ranchi Student Protest: रांची में वाटर कैनन की गजब बेइज्जती हो गई. रांची के छात्रों ने प्रदर्शन में ही मौज काट ली. पुलिस ने विधानसभा की तरफ बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन चलाया था. तभी छात्र नाचने लगे. कुछ ने तो छाता खोल लिया. कुछ साबुन लगाकर रगड़-रगड़कर नहाते हुए दिखाई दिए.
पुलिस ने रांची में छात्रों पर वाटर कैनन चलाया.
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट से अजब-गजब वाक्या सामने आया. सोमवार को आंदोलन उस वक्त बेहद दिलचस्प हो गया, जब विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस के वाटर कैनन की बौछार के बीच प्रदर्शनकारी छात्र डांस करते नजर आए. पानी की तेज धार के बीच कई छात्र ऐसे झूमे, जैसे बारिश में रेन डांस कर रहे हों. मामला यहीं नहीं रुका. कुछ छात्रों ने तो वाटर कैनन की बौछार को नहाने का मौका बना लिया. बकायदा साबुन लगाकर नहाते हुए भी नजर आए.
17 दिन से चल रहा है छात्रों का आंदोलन
JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा समेत भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं को लेकर छात्र पिछले 17 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों की प्रमुख मांग 14वीं JPSC परीक्षा को रद्द करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की है. आंदोलन के दौरान छात्रों ने सरकार से JPSC-JSSC की परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी मांग की.
भाई को झारखंड पुलिस पर पूरा भरोसा था कि पुलिस पानी का प्रबंध कर ही देगी,
इसलिए भाई घर से ही मारगो साबुन लेके निकला था😂 pic.twitter.com/D0hCHwuCPy