![]()
जिले में आयोजित बिरसा मुंडा वॉलीबॉल लीग का भव्य समापन हुआ। एक दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन जामताड़ा खेल प्रोत्साहन सोसायटी के तत्वावधान में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बालिका में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार स्वर्णकार, सामाजिक कार्यकर्ता आकाश साहू, देवाशीष दास और अनीश रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्राचार्य नरेश कुमार स्वर्णकार ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Source link