![]()
भास्कर न्यूज | खरौंधी भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने रविवार को मझिगांवां एवं चंदनी गांव पहुंचकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।विधायक अनंत प्रताप देव मझिगांवां निवासी स्वर्गीय प्रिंस कनौजिया (30 वर्ष) के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रिंस कनौजिया का महाराष्ट्र में असामयिक निधन हो गया था। विधायक ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। इसके उपरांत विधायक चंदनी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विनोद यादव की माता स्वर्गीय भौली देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विधायक ने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण शोकमय रहा तथा सभी ने दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Source link