भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विभाग की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि कहा- प्रयोगशाला बन गई है शिक्षा...



जैंतगढ़ । जैंतगढ़ में झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत शिक्षकों के प्रशिक्षण स्थल बदले जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई है। नेताओं ने शिक्षा विभाग पर मनमानी और शिक्षकों के साथ पक्षपात का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना में बार-बार प्रयोग किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कागजों में व्यवस्था बेहतर दिखती है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से पढ़ाई के बजाय अन्य प्रशासनिक और ठेकेदारी जैसे काम कराए जा रहे हैं। कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला महासचिव गुलजार अंसारी ने कहा कि कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक प्राथमिक श्रेणी में आते हैं, फिर भी विभाग उन्हें कक्षा 1-5 और 6-8 में बांटकर अलग-अलग व्यवस्था लागू कर रहा है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय गैर आवासीय सीपीडी प्रशिक्षण में कक्षा 1-5 के शिक्षकों का प्रशिक्षण प्रखंड मुख्यालय में हो रहा है, जबकि कक्षा 6–8 के शिक्षकों को चैनपुर (चक्रधरपुर) भेजा जा रहा है। उन्होंने इसे गलत निर्णय बताया। झामुमो जिला सह-सचिव संदेश सरदार ने कहा कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों के शिक्षकों के लिए एक ही केंद्र चैनपुर में तय करना अव्यवहारिक है और इससे अनियमितता की आशंका बढ़ती है। भाजपा नेता राई भूमिज ने कहा कि ठंड के मौसम में दूरस्थ स्थान पर प्रशिक्षण कराने से महिला और बुजुर्ग शिक्षकों को परेशानी होगी। उन्होंने दावा किया कि कई शिक्षकों को रोज 150 से 200 किलोमीटर तक यात्रा करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि किराए के वाहन के अलावा विकल्प नहीं है और शिक्षकों को प्रतिदिन 500 से 1500 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है। भाजपा नेता सत्यपाल बेहरा ने कहा कि यदि विभाग ने निर्णय नहीं बदला और कक्षा 6-8 का प्रशिक्षण भी प्रखंड मुख्यालय में नहीं कराया गया तो पार्टी आंदोलन करेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top