भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विहिप-बजरंग दल की बैठक में 600 पौधरोपण व 5 मेडिकल कैंप का...




भास्कर न्यूज | इटखोरी मां भद्रकाली मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, इटखोरी प्रखंड की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुसार “ॐ” के उच्चारण के साथ हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष योगेश्वर साहू ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना तथा इटखोरी प्रखंड की सभी पंचायतों तक विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की संगठनात्मक समितियों का विस्तार करना था।बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार गांव और पंचायत स्तर तक सक्रिय समितियां हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी दिनों में प्रत्येक पंचायत तक संगठन का विस्तार करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 5 जुलाई से 12 जुलाई तक बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान निःशुल्क चिकित्सा शिविर, वृक्षारोपण, सेवा एवं जनजागरण जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।बैठक में इटखोरी प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के दौरान पूरे प्रखंड में 600 पौधे लगाने तथा 5 निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करने का संकल्प लिया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि अगले 15 दिनों के भीतर प्रखंड की सभी पंचायतों में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की समितियों का गठन एवं विस्तार सुनिश्चित किया जाएगा।बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, सेवा कार्यों को गति देने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की पहुंच बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।मौके पर प्रांत विद्यार्थी प्रमुख अमित पासवान, जिला मंत्री सुधीर कुमार, बजरंग दल जिला संयोजक अंकित पांडेय, जिला अर्चक-पुरोहित प्रमुख मनोज पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष योगेश्वर साहू उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top