Last Updated:
बरामद मोबाइलों में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ श्री माता वैष्णो देवी और श्री शिव खोरी आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल भी शामिल हैं. इसके अलावा साइबर ठगी के मामलों में 33.49 लाख रुपये की राशि भी ट्रेस की गई है.
रियासी पुलिस
कोमल सिंह मन्हास, रियासी: जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी और श्री शिव खोरी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है. रियासी पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2026 के दौरान 206 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद मोबाइलों में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ श्री माता वैष्णो देवी और श्री शिव खोरी आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल भी शामिल हैं. इसके अलावा साइबर ठगी के मामलों में 33.49 लाख रुपये की राशि भी ट्रेस की गई है. यह जानकारी एसएसपी रियासी मुकुंद टिबरेवाल ने दी.
एसएसपी मुकुंद टिबरेवाल ने बताया कि साइबर पुलिस स्टेशन रियासी लगातार गुम मोबाइल फोन और साइबर ठगी के मामलों पर कार्रवाई कर रहा है. बरामद किए गए सभी मोबाइल निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि साइबर ठगी के मामलों में ट्रेस की गई 33.49 लाख की राशि में से 17.36 लाख पीड़ितों को न्यायालय की अनुमति के बाद वापस दिलाए जा चुके हैं, जबकि शेष राशि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित लोगों को लौटाई जाएगी.