भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम और झूले… बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के...


जमशेदपुर. अगर आप भी फिटनेस फ्रीक हैं और रोजाना एक्सरसाइज, योगा, वॉकिंग या जॉगिंग करना चाहते हैं, तो जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित फिटनेस जोन आपके लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है. यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोगों के लिए फिटनेस की खास व्यवस्था की गई है. सबसे खास बात यह है कि चारों तरफ हरियाली से घिरे इस खूबसूरत ग्राउंड में लोग खुली हवा के बीच अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं.

इस फिटनेस जोन की खासियत इसका प्राकृतिक वातावरण है. चारों ओर हरे-भरे पेड़-पौधे और बीच में बना खूबसूरत ग्राउंड लोगों को काफी आकर्षित करता है. यहां अच्छी तरह से वॉकिंग ट्रैक बनाया गया है, जहां लोग सुबह और शाम टहलने के साथ जॉगिंग और रनिंग भी कर सकते हैं. जो लोग अपनी दिनचर्या में थोड़ी शारीरिक गतिविधि शामिल करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह जगह काफी उपयोगी है.

ओपन जिम की भी व्यवस्था
यहां युवाओं और फिटनेस के शौकीनों के लिए ओपन जिम की भी व्यवस्था की गई है. ग्राउंड के बीच में अलग-अलग तरह के 10 से 15 ओपन जिम उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से लोग बिना किसी जिम की फीस दिए कई तरह की एक्सरसाइज कर सकते हैं. इन उपकरणों में लेग एक्सरसाइज, आर्म एक्सरसाइज, कमर की कसरत और शरीर को सक्रिय रखने वाले अन्य व्यायाम शामिल हैं.

वहीं, बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए यहां विशेष व्यवस्था की गई है. उनके बैठने और आराम करने के लिए शेल्टर बनाया गया है. इसके अलावा बुजुर्ग और अन्य लोग यहां खुले वातावरण में योगा, प्राणायाम और हल्की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं. इससे उन्हें सुबह की ताजी हवा के बीच कुछ समय खुद की सेहत के लिए बिताने का मौका मिलता है.

बच्चों के मनोरंजन का ख्याल
बच्चों के मनोरंजन का भी यहां पूरा ध्यान रखा गया है. उनके लिए अलग से झूले और खेलने की व्यवस्था की गई है. यहां सी-सॉ, स्लाइड, झूला, सी-सॉ राइडर और अन्य प्ले इक्विपमेंट बच्चों को आकर्षित करते हैं. इससे बच्चे खेल-खेल में शारीरिक गतिविधियों से जुड़ सकते हैं और मोबाइल से भी कुछ समय दूर रह सकते हैं.

क्या है टाइमिंग
इस फिटनेस जोन की एक और खास बात इसका समय है. यह सुबह 4 बजे से 9 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है. ऐसे में नौकरीपेशा लोग, विद्यार्थी, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग अपनी सुविधा के अनुसार यहां आकर फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं. बिष्टुपुर का यह फिटनेस जोन उन लोगों के लिए अच्छी जगह है, जो बिना किसी महंगे जिम के खर्च के प्राकृतिक वातावरण में अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top