भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में दुकान में लगी आग, आधा सामान जला:नीलम ड्रेसेस एंड शू...




गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा में शनिवार को नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में आग लग गई। दुकान का आधे से ज्यादा सामान जल गया। संचालक को लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। दुकान संचालक राजू राम ने बताया कि उन्होंने सुबह दुकान खोली और बिजली का एमसीबी चालू किया। कुछ देर बाद बिजली के बोर्ड से शॉर्ट सर्किट जैसी आवाज आई। उन्होंने एमसीबी बंद किया और दूसरे काम में लग गए। इसी दौरान दुकान के अंदर से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग फैल गई और सामान उसकी चपेट में आ गया। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। तब तक दुकान का आधे से ज्यादा सामान जल चुका था। कुछ सामान सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चला है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top