भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

व्यवसायी से रंगदारी और हमले का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल




बालीडीह पुलिस ने करीब एक वर्ष से भी अधिक समय से गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे शातिर अपराधी मधु ठाकुर उर्फ प्रीतम को चार जून की रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया। इस संबंध में बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला 10 फरवरी 2025 का है। स्टेशन रोड तुपकाडीह निवासी फैब्रिकेशन व्यवसायी चुन्नू कुमार वर्णवाल ने बालीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह काम के सिलसिले में कुर्मीडीह गए थे, तब वहीं के भैरो यादव, चीकू और अन्य अज्ञात लड़कों ने उनसे रंगदारी की मांग की। रंगदारी देने से इंकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस की लगातार छापेमारी शुरू हुई। इस दबाव में मुख्य आरोपी भैरव यादव उर्फ राम कुमार यादव, चीकू सिंह और रौशन कुमार ने पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं, संलिप्त सचिन यादव और संयोग सिंह को पुलिस जेल भेज चुकी थी। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजती पुलिस।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top