भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शक्ति खूंटा स्थल मुड़मा के विकास के लिए सांसद ने प्रस्ताव तैयार...



लोहरदगा|लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने मुड़मा स्थित पवित्र शक्ति खूंटा स्थल का दर्शन किया। वहीं उन्होंने शक्ति स्थल की सुरक्षा और पवित्रता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभागीय अभियंता को तत्काल योजना प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शक्ति खूंटा स्थल आदिवासी समाज की गहरी आस्था का केंद्र है। यह स्थल हमारी सांस्कृतिक पहचान और पुरखों की परंपरा से जुड़ा है। इसलिए इसका संरक्षण और व्यवस्थित विकास बेहद जरूरी है। कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति का पूजक है। हमारे धार्मिक स्थल ही हमारी असली धरोहर हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना बनाते समय धर्म गुरु बंधन तिग्गा एवं अन्य सदस्यों का राय अवश्य दें ताकि विकास के साथ परंपरा भी अक्षुण्ण रहे। मौके पर धर्म गुरु बंधन तिग्गा, मांडर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि सीताराम भगत, मोती चौबे, जिला परिषद के अभियंता मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top