रांची: झारखंड में मौसक के उलटफेर का दौर जारी है. कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है. आज उत्तर-पश्चिमी जिले भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में होंगे, जबकि कई अन्य जिलों में आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. IMD रांची के अनुसार, झारखंड के कई जिलों में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 36-46°C के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम 24-29°C के आसपास होने की संभावना है. हालांकि इस दौरान 40-50 km की रफ्तार से तेज हवाएं कई जगहों पर चल सकती हैं.
झारखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
झारखंड के इन जिलों में रहेगी भीषण गर्मी
रांची मौसम विभाग के अनुसार पलामू, गढ़वा और चतरा जिले में तापमान सबसे ज्यादा रहने की संभावना है. वहीं, डालटनगंज (पलामू) पहले ही 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म इलाका बना हुआ है. इन जिलों में दिनभर गर्म हवाएं चल सकती हैं और दोपहर के समय बाहर निकलना और खतरनाक हो सकता है. इसके अलावा लातेहार और कोडरमा में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप से बचने की सलाह दी है.
जानें आज झारखंड का मौसम आज कैसा रहने वाला है
झारखंड के इन जिलों का तापमान रहेगा ठंडा
झारखंड की राजधानी रांची समेत संथाल परगना के जिलों दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और जामताड़ा में तापमान अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है. इन जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. जहां रांची में अधिकतम तापमान करीब 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि बारिश वाले जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट की संभावना है.
झारखंड के इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इन इलाकों में गर्म और शुष्क हवाएं चलेंगी. जहां गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.
झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य हिस्सों में तेज आंधी, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है. धनबाद, गिरिडीह, देवघर, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची समेत कई जिलों में शाम के समय मौसम अचानक बदल सकता है. तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की आशंका है. लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.