बोकारो | शनिवार को चास धर्मशाला मोड़ स्थित मंदिर में शनिदेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से पूजा में हिस्सा लिया। पूजा के दौरान लोगों ने शनिदेव से क्षेत्र में अमन-चैन, शांति और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रार्थना की। हर शनिवार को यहां शनिदेव की पूजा करने की परंपरा रही है। इससे लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जनता की सेवा का संकल्प और मजबूत होता है।
Source link