![]()
सरायकेला| पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रोजेक्ट ‘डिवाइस’ के तहत सरायकेला थाना पुलिस को गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली है। सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह एवं उनकी टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल की सहायता से कुल 8 गुम मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया। इसके बाद संबंधित मोबाइल धारकों का सत्यापन कर सभी मोबाइल सही-सलामत उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सरायकेला पुलिस के कार्य की सराहना की और खुशी जताई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आम नागरिकों की सुविधा एवं साइबर अपराध पर नियंत्रण को लेकर प्रोजेक्ट ‘डिवाइस’ के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि तकनीकी सहायता से उसे जल्द बरामद किया जा सके।
Source link