भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शराब के नशे में बेटे ने की पिता की हत्या:बोकारो में कुल्हाड़ी...




बोकारो में शराब के नशे में धुत एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की टांगी (कुल्हाड़ी) से वार कर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की देर रात बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड अंतर्गत तिलैया पंचायत के कारीपानी गांव की है। मृतक की पहचान 63 वर्षीय जयलाल करमाली के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पुत्र 30 वर्षीय अर्जुन करमाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, अर्जुन करमाली अपने मामा के घर आयोजित एक कार्यक्रम से देर रात शराब पीकर घर लौटा था। पिता ने नशे की लत छोड़ने की कही थी बात
उसकी शराब की आदत से परेशान पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया और कहा कि उसकी नशे की लत के कारण परिवार बिखर रहा है और उसकी पत्नी भी घर छोड़कर मायके चली गई है। पिता की यह बात अर्जुन को नागवार गुजरी। गुस्से में अर्जुन ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से जयलाल करमाली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर, शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया, रस्सी से बांध दिया और इसकी सूचना जगेश्वर बिहार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर जब्त कर ली है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top