भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शहर में अग्निशमन के हिसाब से एक भी होटल सुरक्षित नहीं, जान...




भास्कर न्यूज | हजारीबाग शहर में एक भी होटल और लाज अग्निशमन विभाग के अनुसार सुरक्षित नहीं है। आग लगी तो लोगों की जान बचाना भारी पड़ जाएगा। कहीं एक ही सीढ़ी है। आग बुझाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। शहर के छोटे छोड़िए। शहर के चार बड़े होटलों में भी आग से सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया है। यही वजह है कि अग्निशमन विभाग ने इन चारों को भी एनओसी नहीं दी है। सदर के अग्निशमन पदाधिकारी ने सभी होटल संचालकों को पत्र लिखकर अग्निशमन नियमों का पालन करने के लिए कहा है। लखनऊ की घटना के बाद हजारीबाग में भी अग्निशमन विभाग ने जांच की। सदर अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर ने होटलों की जांच की। एक भी होटल नियमों का पालन नहीं कर रहा था। इतना ही नहीं। किसी ने भी एनओसी नहीं ली थी। इसके बाद भी होटलों का संचालन लोगों की जान से खिलवाड़ कर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सदर प्रखंड में करीब 70 छोटे-बड़े होटल हैं। इसके अलावा गेस्ट हाउस रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट भी शामिल हैं। इसके बाद भी किसी ने भी लोगों की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा है। कई होटलों में रेस्टोरेंट भी है। अधिकतर होटल संचालकों ने अग्निशमन उपकरणों के नाम पर छोटा फायर एक्सटिंगुइशर लगा रखा है। जबकि होटल कोई तीन तो कोई पांच मंजिल का बना हुआ है। अधिकतर में एक ही सीढ़ी है। इसके साथ ही अग्निशमन उपकरण भी नहीं लगाए गए हैं। कुछ ने उपकरण लगाए हैं। वे काम ही नहीं कर रहे। चार बड़े होटलों की बिल्डिंग 15 मीटर से अधिक है। इनको अग्निशमन सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए था। लेकिन संचालक इसका ध्यान नहीं दे रहे। शहर में अग्निशमन के हिसाब से एक भी होटल सुरक्षित नहीं है। होटलों में ये होने चाहिए इंतजाम किसी भी होटल में सभी फ्लोर के रूम्स, हॉल, बेसमेंट आदि में स्प्रिंकलर, स्मोक डिटेक्टर और दोनों सीढ़ियों में राइजर के साथ लैंडिंग वाल्व और होस रील होज होना चाहिए। अग्निशमन विभाग द्वारा जारी सलाह के अनुसार पम्प हाउस होगा। उसमें तीन से चार फायर पम्प होंगे। ^शहर में एक भी होटल के पास अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इसकी वजह से किसी को भी अग्निशमन की एनओसी नहीं दी गई है। होटल संचालकों को पत्र लिखकर इंतजाम करने के लिए कहा गया है। चूंकि झारखंड में अभी अग्निशमन कानून नहीं लागू है। इसलिए इन पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही कानून लागू हो जाएगा।^ शैलेंद्र सिंह, अग्निशमन पदाधिकारी सदर प्रखंड बिना एनओसी के चल रहे ये बड़े होटल और रिसॉर्ट जिले में ये बड़े होटल और रिसोर्ट हैं। यहां पर लोग सबसे अधिक ठहराव करना पसंद करते हैं। अग्निशमन विभाग के अनुसार इनके पास भी अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। केनरी इन होटलए, एके इंटरनेशनल होटल, श्री सिद्धि विनायक होटल, फ्लोरेस्टा होटल, अनंता बाय द हिल रिसोर्ट, उपकार होटल, स्काई लोक अम्रपाली होटल।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top