भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शादी का वादा, फिजिकल रिलेशन और फिर डराने की कोशिश! कौन हैं...


Last Updated:

Ranchi DSP News: रांची में प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह के खिलाफ दर्ज FIR के बाद झारखंड पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. एक PG छात्रा ने उन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, दबाव डालने और धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता का दावा है कि केस दर्ज नहीं कराने के लिए पैसे और वकील के जरिए भी दबाव बनाया गया.

ख़बरें फटाफट

शादी का वादा, फिजिकल रिलेशन और डराने की कोशिश! कौन हैं DSP अमित कुमार सिंह?Zoom

प्रशिक्षु DSP अमित कुमार सिंह के खिलाफ एक युवती ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया.

रांची. झारखंड पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब लोहरदगा में तैनात रहे प्रशिक्षु DSP अमित कुमार सिंह के खिलाफ एक युवती ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया. मामले में रांची के चुटिया थाना में FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि DSP ने युवती को शादी और भरोसे का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मामला सामने आने पर उसे दबाने की कोशिश भी की.

सूत्रों के मुताबिक पीड़िता एक PG की छात्रा है. युवती ने झारखंड पुलिस मुख्यालय में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय स्तर पर पूरे मामले की इंटरनल जांच कराई गई. जांच रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग ने प्रशिक्षु DSP अमित कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.

पैसे, धमकी और वकील के जरिए दबाव बनाने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि मामला सामने आने के बाद DSP अमित कुमार सिंह ने केस दर्ज नहीं कराने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया. आरोप है कि समझौते के लिए पैसे का ऑफर दिया गया और डराने-धमकाने की भी कोशिश की गई ताकि युवती कानूनी कार्रवाई से पीछे हट जाए. इतना ही नहीं, युवती का आरोप है कि DSP की ओर से वकील के जरिए भी उस पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया. पीड़िता को समझौते के लिए मनाने और केस वापस लेने के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा था. हालांकि युवती ने हार नहीं मानी और आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी और डिप्रेशन में चली गई थी. इसके बावजूद उसने हिम्मत जुटाकर पहले पुलिस मुख्यालय में शिकायत की और फिर FIR दर्ज करवाई.

फर्जी आधार कार्ड से होटल बुकिंग का आरोप

मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि DSP अमित कुमार सिंह ने अपनी पहचान छिपाने के लिए होटल बुकिंग के दौरान कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था. जांच एजेंसियां अब इस एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही हैं कि आखिर सरकारी पद पर रहते हुए उन्होंने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग क्यों किया. सूत्रों के अनुसार युवती और DSP के बीच लंबे समय से संपर्क था. युवती का आरोप है कि अधिकारी ने भरोसे और भविष्य का आश्वासन देकर उसका शारीरिक शोषण किया. जब उसने विरोध किया और कानूनी कार्रवाई की बात कही, तब उस पर दबाव बनाया जाने लगा.

कौन हैं DSP अमित कुमार सिंह, बिहार से क्या है कनेक्शन?

अमित कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं. झारखंड पुलिस सेवा में प्रशिक्षु DSP के तौर पर उनकी पोस्टिंग लोहरदगा में थी. युवा अधिकारी के तौर पर उनकी पहचान थी, लेकिन अब गंभीर आरोपों के बाद उनका नाम विवादों में आ गया है. गृह विभाग की कार्रवाई के बाद अब इस मामले में कानूनी और विभागीय दोनों स्तर पर जांच आगे बढ़ेगी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में डिजिटल साक्ष्य, होटल रिकॉर्ड और शिकायत से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है.

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

एक प्रशिक्षु DSP पर लगे इतने गंभीर आरोपों के बाद झारखंड पुलिस महकमे में भी हलचल है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी. फिलहाल चुटिया थाना पुलिस FIR दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

About the Author

Utkarsh KumarChief Sub Editor

Utkarsh Kumar is currently working as a Chief Sub Editor with Network 18 Media & Investment Limited for the News18 Hindi website. (Bihar/Jharkhand). He is multimedia journalist with over 15 years of experience …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top