भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:बकरीद की दावत से लौटते...




कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना समाहरणालय के पास स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के सामने हुई। मृतक की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के भंडरवा निवासी 24 वर्षीय तबरेज अंसारी के रूप में हुई है। वहीं, 25 वर्षीय मंसूर अंसारी पुत्र महफूज अंसारी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज जारी है। सामने से आ रही पिकअप ने मारी टक्कर तबरेज और मंसूर गुरुवार शाम बकरीद की दावत खाने कोडरमा के बागीतांड स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे। दावत के बाद दोनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के ठीक सामने विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम दुर्घटना के बाद आसपास के लोग और कोडरमा थाना में पदस्थापित एसआई धनेश्वर कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। सदर अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के दौरान तबरेज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मंसूर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। तबरेज अंसारी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top